झाबुआ
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के अमरगढ़ से पंचपिपलिया के बीच आज सुबह पौने सात बजे के आसपास हादसा हुआ है. यहां हजरत निजामुद्दीन से मिराज जंक्शन जाने वाली दर्शन एक्सप्रेस का इंजन और एक कोच डिरेल हो गया है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.
इस घटना के पीछे अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया और पहाड़ी से छोटे पत्थर रेलवे ट्रैक पर आ गए, जिसकी वजह से ये घटना हुई. घटना की जानकारी होने पर रतलाम मंडल के अधिकारी मौके पर राहत ट्रेन के साथ पहुंचे.
रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने इस घटना की पुष्टि की है. दिल्ली- मुंबई रेलवे ट्रैक करीब बंद है. ट्रैक को चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं. कई महत्वपूर्ण ट्रेनें आसपास के स्टेशनों पर खड़ी हैं. राहत टीमें जल्द ट्रैक को शुरू कराने की कोशिश में जुटी हैं.
रेस्टोरेशन के लिए पहुंचे अधिकारी
रेलवे अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम मंडल के रतलाम और दाहोद सेक्शन में ट्रेन नंबर 12494 हजरत निजामुद्दीन-मिराज एक्सप्रेस के कोच और इंजन डिरेल हो गए. जानकारी होते ही रतलाम मंडल के अधिकारी रेस्टोरेशन के लिए साइट पर पहुंचे. कोई जनहानि नहीं हुई है. रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है और ट्रेन ऑपरेशन से संबंधित काम चल रहे हैं.
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से हो रही परेशानी
बता दें कि मध्य प्रदेश में इस समय भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू