उज्जैन
बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए देश और विदेश से लोग उज्जैन पहुंचते हैं। अधिकांश लोग इंदौर आ कर उज्जैन जाते हैं। वहीं इंदौर से भी हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होने के लिए अल सुबह पहुंच जाते हैं। इन भक्तों को महाकाल आरती में पहुंचाने के लिए जल्द ही एआईसीटीएसएल भस्मारती एक्सप्रेस बस सेवा शुरू करने जा रहा है। यह बस इंदौर से आधी रात को रवाना होगी, जो सीधे भक्तों को महाकाल के गेट पर छोड़ेगी। इतना ही नहीं भस्म आरती के बाद बस लोगों को लेकर इंदौर भी वापस आएगी। इसकी कार्य योजना तैयार की जा रही है, संभवत है आगामी माह से बस सेवा शुरू हो सकती है।
उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रतिदिन अलसुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु उत्साहित रहते हैं। देर रात ही आरती के लिए भक्तों की लाइन लगने लगती है। बाहर से आने वाले कई श्रद्धालु भस्मारती में शामिल होने के लिए पहले इंदौर आते हैं यहीं रुकते हैं और फिर यहां से उज्जैन जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अब इंदौर से उज्जैन के बीच भस्मारती एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी है।
जो श्रद्धालुओं को भस्मारती के समय अनुसार इंदौर से लेकर उज्जैन जाएगी और वापस उन्हें इंदौर लाकर छोड़ेगी। इस भस्मारती एक्सप्रेस की बुकिंग भक्त ऑनलाइन भी करवा सकेंगे। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार आने और जाने दोनों की बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
इलेक्ट्रिक बस भी चल सकती हैं
भस्मारती एक्सप्रेस में इलेक्ट्रिक बस भी चलाई जा सकती हैं, क्योंकि देशभर के लोग आते हैं, इसलिए एआईसीटीएसएल इलेक्ट्रिक बस भी चला सकता हैं। इसका किराया अभी निर्धारित नहीं किया है लेकिन इसका किराया भी न्यूनतम रहेगा और ये पूर्णत: सुविधाजनक रहेगी। टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होगी। शुरुआत में एक बस रहेगी। फिर आवश्यकतानुसार बसों की संख्या बढ़ाते जाएंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू