भोपाल
ग्रीन एनर्जी पर्यावरण संरक्षण और भविष्य में बगैर लागत ऊर्जा प्राप्त करने में इंदौर बिजली वितरण कंपनी क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बिजली कंपनी क्षेत्र में सूरज से बिजली बनाने वालों की संख्या 11 हजार 300 के पार पहुँच गई है। इसमें से दो तिहाई उपभोक्ता इंदौर नगरीय क्षेत्र के हैं।
बिजली वितरण कंपनी इंदौर के एमडी अमित तोमर ने बताया कि रूफटाप सोलर नेट योजना में केन्द्र सरकार प्रति किलोवाट 18 हजार रूपये अधिकतम 3 किलोवाट तक इसके बाद अधिकतम 10 किलोवाट तक एक लाख 17 हजार रूपये की सब्सिडी उपभोक्ताओं को दे रही है। कंपनी क्षेत्र में उपभोक्ता अपने परिसर में रूफटाप सोलर नेट मीटर योजना में संयंत्र लगाकर 'मेरा परिसर-मेरी बिजली' की भावना को मजबूत कर रहे हैं। तीन किलोवाट तक संयंत्र लगाने वाले घरेलू उपभोक्ता को पूरी क्षमता के साथ बिजली उत्पादन होने पर मौजूदा बाजार कीमत 3 हजार रूपये की बिजली की जगह मात्र 200 से 300 रूपये का ही बिल चुकाना होता है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू