उज्जैन
हाल ही में बाबा विश्वनाथ के काशी में दर्शन करने वाले कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी महाकाल की भी शरण में आने वाले हैं। वे न्याय यात्रा के दौरान उज्जैन आ रहे हैं। इस दौरान वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और करीब एक घंटा मंदिन में बिता सकते हैं। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता रहेंगे।
पिछले शनिवार यानि 17 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा बनारस पहुंची थी, यहां पर राहुल गांधी ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए थे। अब उनकी न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। यात्रा के पांच मार्च को उज्जैन पहुंचने की संभावना है। इस दौरान राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और उनका अभिषेक कर सकते हैं। इस दौरान मंदिर में करीब वे एक घंटे तक रहेंगे। उज्जैन में उनका रोड शो का भी कार्यक्रम बन गया है। यहां पर वे करीब तीन किलोमीटर का रोड शो करेंगे।
पिछली यात्रा में भी किए थे दर्शन
इससे पहले जब राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, तब भी राहुल गांधी उज्जैन आए थे। यहां पर उन्होंने सभा भी की थी। इस दौरान वे महाकाल के दर्शन करने की गए थे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन