भोपाल
अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की गतिविधियों को दर्शाती हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी मे स्वच्छ भारत अभियान के प्रारम्भ से अब तक जिले में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को परिलक्षित किया गया। मंत्री श्री चौहान ने कहा की इस पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यों को एक जन भागीदारी का रूप देकर सतत किया जाए।
कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने बताया कि जिले मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में 500 स्वच्छता लक्षित इकाईयों का निर्धारण कर उनके आस पास सफाई कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। जनपद सीईओ श्रीमती माया बारिया ने प्रदर्शनी के उद्देश्य को उल्लेखित करते हुए जिले मे ठोस अपशिष्ट निवारण एवं प्रबंधन के लिए किये गये प्रयासो को बताया। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान