भोपाल
बैरागढ़ थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके पूर्व परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवक ने शादी करने का भरोसा देकर युवती के साथ ज्यादती की थी। उसके बाद शादी करने से मुकर गया था। उधर, पिछले दिनों युवती का रिश्ता कहीं और तय हुआ, तो युवक ने युवती के मंगेतर को फोन पर अपने संबंधों की जानकारी देने के साथ ही फोटो भी भेज दिए थे। इससे युवती का रिश्ता टूट गया था।
यह है घटनाक्रम
बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: विदिशा निवासी 22 वर्षीय युवती बैरागढ़ में रहती है। वह एक निजी फर्म में काम करती है। तीन साल पहले उसकी पहचान सूरज बघेल नामक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में मेलजोल बढ़ गया। अगस्त 2022 में सूरज ने शादी करने का झांसा देते हुए बैरागढ़ की एक होटल में युवती से ज्यादती की थी। उसके बाद लगभग दो साल तक वह युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने जब उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह मुकर गया था। इसके बाद युवती ने भी उससे रिश्ता समाप्त कर दिया था।
मंगेतर को फोन कर भड़काया
कुछ दिन बाद युवती का रिश्ता कहीं और तय हो गया। इस बात का पता चलने पर सूरज ने कहीं से युवती के मंगेतर का फोन नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उसने मंगेतर से फोन पर बात कर युवती से संबंधों की जानकारी दे दी। साथ ही सबूत के तौर पर कुछ फोटो भी भेज दिए। इससे युवती का रिश्ता टूट गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान