भोपाल
गुजरात के अमूल की तर्ज पर मध्यप्रदेश दुग्ध संघ के सांची डेयरी प्लांटों को भी अपग्रेड किया जाएगा और प्रदेश में होने वाले दुग्ध उत्पादन और दूध से तैयार होने वाले उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद, गुजरात में कल मध्य प्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने एवं डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए, सांची एवं अमूल की संयुक्त सहभागिता की सम्भावनाओं पर विचार करने हेतु विस्तृत बैठक में भाग लिया।
बैठक में मुख्यमंत्री ने दूध उत्पादकों के हित में एवं सहकारिता प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु संकलन, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, विपणन आदि के सम्बंध में मध्य प्रदेश एवं गुजरात के सहकारी दुग्ध महासंघों एवं दुग्ध संघों की संयुक्त सहभागिता का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। दुग्ध उत्पादकों के हित में गुजरात और मध्य प्रदेश करेंगे संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने एवं डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए सांची और अमूल की संयुक्त सहभागिता की सम्भावनाओं पर विचार करने करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के बाद प्रदेश में सांची दूध उत्पादक संयंत्रों में प्लांट अपग्रेड होंगे। अमूल की तकनीक का मध्यप्रदेश में उपयोग किया जाएगा। प्रदेश में दूध का उत्पादन ज्यादा है लेकिन उससे तैयार होंने वाले उत्पादों की मात्रा कम है इस ओर भी ध्यान दिया जाएगा। बैठक में राज्य मंत्री लखन पटेल, पीएस राघवेन्द्र सिंह, गुलशन बामरा, एमडी डॉ. नवनीत मोहन कोठारी आदि मौजूद रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू