डिण्डौरी
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार की परियोजना जन शिक्षण संस्थान द्वारा जिला कारागार परिसर मे 14 फरवरी को बंसत पंचमी एंव माॅ सरस्वती प्राकटय दिवस के अवसर पर सरस्वती पूजन एवं कारागार में निरुद्ध जनों के लिए आध्यात्मिक चेतना विकसित करने के साथ उनके हुनर को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया । ज्ञातव्य हो कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा कारागार में बंदी जनों के लिए लिये 3 पाठ्यक्रम (पेन्टिग, इलेक्ट्रिशियन और सिलाई) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक संतोष गणेशे जी द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ l
जन शिक्षण संस्थान निदेशक दिवाकर द्विवेदी ने कारागार में निरुद्ध जनों को संबोधित करते हुए अपने उदबोधन में कहा कि वर्तमान समय की मांग और समाज में तकनीकी जरूरत को ध्यान में रखते हुये आप सबके लिए संस्थान ने आपके भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्य रूप से 3 प्रकार के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का चुनाव कर प्रशिक्षण का संचालन किया जा रहा है इससे आपको आने वाले दिनों में आत्मनिर्भर बनने के साथ परिवार और समाज तथा देश के विकास की मुख्य धारा में जुड़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा l इन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमो के प्रशिक्षण के उपरान्त आप यहां से मुक्त होने के बाद कही भी अपना व्यवसाय/नौकरी कर सकते है। निदेशक महोदय द्वारा प्रशिक्षण के लिय आवश्यक पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया एंव विगत वर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त किये लाभार्थियो के प्रमाण प्रत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में शा. आई टी आई के रिसोर्स पर्सन मुकेश भाण्डे जी, संस्थान की लेखाकार श्रीमती रीता मिश्रा, क्षेत्राधिकारी श्रीमती मिथलेश मरावी, कम्प्यूटर आपरेटर चन्दन चैहान, प्रशिक्षक राम प्रसाद विश्वकर्मा और दिनेश बेलिया जी के साथ जेल प्रशासन एंव बंदीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त में निदेशक महोदय द्वारा जेल अधीक्षक महोदय एंव जेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुये माॅ सरस्वती की प्रतिमा भेंट किया।
राम प्रसाद विश्वकर्मा जी ने समापन उदबोधन में बंदीजनो को प्रशिक्षण की शुभकामना दी और कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समस्त बंदीजनो एंव संस्थान के अधिकारियो कर्मचारियो का आभार व्यक्त किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू