भोपाल
मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर ठंडक घुल गई है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की वर्षा और ओलावृष्टि होने की संभावना है। प्रदेश में नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है। बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, अमरकंटक, शहडोल में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
इन दिनों प्रदेश में मौसम का अलग-अलग मिजाज दिखाई दे रहा है। गर्मी ने जहां अपने तेवर दिखना शुरू कर दिए हैं, वहीं कुछ स्थानों में सर्दी का अहसास हो रहा है। दिन में प्रदेश के कई जिलों में 35 डिग्री पर तापमान पहुंच जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रीवा में 8.02 डिग्री सेल्सियस दतिया में 9 राजगढ़ में 9.6 खजुराहो में 10 ग्वालियर और पचमढ़ी में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वही सिवनी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 धार में 34 मंडल में 33.5 बैतूल में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रमुख शहरों के तापमान को देखा जाए तो भोपाल में न्यूनतम 15.1 अधिकतम 29.02 इंदौर में न्यूनतम 14.02 अधिकतम 31.9 जबलपुर में न्यूनतम 12.7 अधिकतम 28.7 ग्वालियर में न्यूनतम 10.2 अधिकतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इससे आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। इसका प्रभाव केवल मंडला जिले पर दिखाई दिया, वहां एक मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। प्रदेश के मौसम में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने लगेगी। वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्रतल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है, जिसके कारण पूर्वी हवाओं के साथ प्रदेश में ऊष्णता का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि इसकी तीव्रता कमजोर होने से प्रदेश के मौसम पर इसका खास असर नहीं पड़ा।
फिलहाल तीन-चार दिन मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा, लेकिन 10 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों हल्की वर्षा और ओलावृष्टि फिर देखने को मिल सकती है। प्रदेश में नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है। इससे बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, अमरकंटक, शहडोल में वर्षा होने का अनुमान है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू