बिलासपुर
उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मण्डल के बाढ़-फराह सेक्शन में नई लाइन का कार्य किया जा रह है एवं बाढ़ रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोडने का कार्य भी किया जाएगा। यह कार्य 2 से 4 मार्च तक किया जा रहा है।
3 मार्च को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग आगरा-एत्मादपुर-मितावली-गाजियाबाद जंक्शन-नई दिल्ली होकर चलेगी। 4 मार्च को निजामुद्दीन से चलने वाली 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग निजामुद्दीन-गाजियाबाद जंक्शन-मितावली-एत्मादपुर-आगरा होकर चलेगी। 4 मार्च को फिरोजपुर से चलने वाली 14624 फिरोजपुर-छिंडवारा एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग दिल्ली सफदरजंग-निजामुद्दीन-गाजियाबाद जंक्शन-मितावली-एत्मादपुर-आगरा होकर चलेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय