धार
जिस क्षेत्र में आधार कार्ड में सुधार के ज्यादा मामले हैं वहां शिविर आयोजित करें। नागरिकों को शिविर में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाए। बीएसएनएल के नेट कनेक्शन का नागरिकों से फीडबैक लिया जाए । मोबाइल टावर के प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। डेटाबेस की ख़ामियों पर जवाबदेह ई गर्वनेंस मैनेजर को नोटिस जारी करें। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने पर सरदारपुर सीईओ को नोटिस जारी करें। यह निर्देष कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ई गर्वनेंस सोसायटी की बैठक में दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने जिले में संचालित आधार पंजीयन की जानकारी ली और कहा कि जहॉ आवश्यकता हो वहॉ के लिए प्रस्ताव भेजे । लोगों को जागरूक करें कि वहॉ अपना आधार अपडेषन, समग्र लिंक करवा ले ताकि वे शासन की योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए। ब्लाक स्तर पर लगाए जाने वाले शिविरों की जानकारी वहॉ के लोगों को पहले से रहे इसका पहले से ही प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके। आधार करेक्शन के लिए हेल्प लाइन नम्बर बनाए ।
जिले के सभी आधार सेंटर को गुगल मेप पर दर्ज करे ताकि आवश्कता पड़ने पर व्यक्ति इस पर सर्च कर नजदीकी केंद्र पर जाकर अपडेशन कार्य करवा सके। जिले में लगने वाले शिविरों के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही करें। व्यक्ति को कौनसे दस्तावेज लेकर आना है इसकी भी जानकारी शिविर से पहले दें। पेसा मोबिलाइजर को इस कार्य में लगाए ताकि वे ऐसे व्यक्ति जिनको आधार कार्ड में परेशानी है उनका निराकरण करवा सके। जिले के सभी जीआरएस के आईडी एक्टीव रहे जहॉ पर परेशानी आ रही है वहॉ सीएचओ की आईडी से जीआरएस को कार्य करवाएं ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू