अनूपपुर
पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल रेंज, शहडोल सुश्री सविता सोहाने ( भारतीय पुलिस सेवा ) एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेंद्र सिंह पवार ( भारतीय पुलिस सेवा ) के द्वारा अनूपपुर के थाना कोतवाली अंतर्गत दूरस्थ ग्राम कांसा में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के विरुद्ध प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शुक्रवार की शाम पुलिस थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम कांसा के ग्राम पंचायत परिसर में बड़ी संख्या महिलाओं एवं नाबालिग बालिकाओं की उपस्थिति में डीआईजी महोदय शहडोल रेंज श्री सुश्री सविता सोहाने एवं एसपी अनूपपुर श्री जितेंद्र सिंह पवार के द्वारा उपस्थित मातृशक्ति को नमन करते हुए महिलाओं के सुरक्षा एवं हित में बने कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों को पाक्सो एक्ट एवं अन्य महिला सम्बन्धी कानून की जानकारी बताई गई। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 , चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं डायल 100 के द्वारा शिकायत दर्ज कराकर पुलिस की मदद लेने के संबंध में विस्तार से बताया गया। आधुनिक समय में सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक एवं व्हाट्सएप पर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मीडिया बंधु, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा, टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन, महिला थाना से अनुराधा परस्ते एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू