October 28, 2026

ओरी ने जाह्नवी कपूर की तारीफ की

मुंबई

स्टारकिड्स के चहेते और सोशल मीडिया की फेमस पर्सनैलिटी ओरी उर्फ ओरहान अवत्रमणि ने जाह्नवी के बारे में लिखते हुए बताया कि वो मेरे लिए एक थेरेपिस्ट हैं। उन्होंने मेरे बुरे फेज से मुझे निकाला था। ओरी ने कहा कि 3 साल पहले मैं मेरी लाइफ के सबसे लो प्वाइंट पर था। जाह्नवी ने उस वक्त हफ्तों तक फोन करके मेरी बेबी सिटिंग की थी। बता दें जाह्नवी कपूर ओरी की बेस्ट फ्रेंड हैं।

जब ओरी से लोगों ने पूछा कि द आर्चीज को लेकर निगेटिव कमेंट्स के बारे में क्या सुहाना खान जानती हैं? इसपर ओरी ने कहा कि यहां कोई बेवकूफ नहीं है। सब लोग सच्चाई से वाकिफ हैं। वो लोग बहुत स्मार्ट हैं और रियलिटी से जुड़े हुए भी हैं।

You may have missed