गुरदासपुर
पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर आए दिन कोई न कोई मामला देखने को मिल रहा है। ऐसे ही एक मामला आज गुरदासपुर में देखने को मिला है। यहां पर पंचों और सरपंचों के उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज मिलने में हो रही परेशानी को लेकर जब डी.सी. गुरदासपुर में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पहाड़ा के डीसी उमा शंकर गुप्ता के दफ्तर में एक वीडियो वायरल हुआ, जो चर्चा का विषय बन गया है।
इस दौरान डीसी ऑफिस में हंगामा किया गया। सभी नेता बेहद हॉट अंदाज में नजर आए। जानकारी के मुताबिक सुखजिंदर रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के अन्य सदस्य पंचायत चुनाव के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने के संबंध में बात करने के लिए डीसी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन डीसी उमा शंकर गुप्ता से बात नहीं हुई। इस सब के बाद तीखी बहस शुरू हो गई।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री