October 10, 2026

पंड्या और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों पर धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना

लखनऊ
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दूसरी बार टीम की ओवरगति धीमी रहने के कारण 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है।

इंपैक्ट खिलाड़ी समेत बाकी खिलाड़ियों पर छह छह लाख रूपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया। मुंबई को लखनऊ ने चार विकेट से हराया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह इस सत्र में धीमी ओवर गति संबंधित टीम का दूसरा अपराध था तो पंड्या पर 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। बाकी सदस्यों पर छह छह लाख रूपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है।’’

 

You may have missed