सारंगढ़-बिलाईगढ़.
छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शनिवार की रात मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद पान ठेला संचालक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के पुराना मछली बाजार निवासी गोपाल आदितय का पुत्र गोपेश आदित्य 28 साल जो कि ओम होटल के सामने पान दुकान का संचालन करते आ रहा है।
प्रतिदिन के भांति वह कल भी अपनी दुकान खोलकर बैठा हुआ था। इसी बीच शनिवार की रात करीब 10 बजे उसी के मोहल्ले में रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया फिर देखते ही देखते उस युवक ने गोपेश के साथ मारपीट करते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से उसका पर हमला कर फरार हो गया। घटना के बाद घायल के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए घायल को लहुलूहान अवस्था में तत्काल अस्पताल में भर्ती जहां उपचार के दौरान गोपेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कल रात 9 से साढ़े 9 के बीच एक हत्या होनें की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके लिये रवाना होकर जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि गोपेश की चाकू मारकर हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि मृतक के द्वारा संदेही आरोपी शुभम आदित्य की बहन के साथ छेड़छाड किया गया था जिस वजह से आरोपी ने बदला लेने की नियत से इस घटना को अंजाम दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय