भोपाल
सीधी जिले के विकासखण्ड सिंहावल के ग्राम हटवा खास में बन रहीं पंजा दरी अब पूरे देश में सप्लाई हो रही है। हटवा खास एवं आसपास के गाँव में करीब 20 साल पहले पंजा दरी बनाने का कार्य शुरू हुआ और अब यह कारोबार एक करोड़ प्रतिवर्ष के आंकड़े को छू रहा है।
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल नामदेव धोटे ने विशेष प्रयास कर इस कार्य को एक जिला एक उत्पाद के रूप में चयनित करवाया है। आजीविका मिशन से जुड़ी 40 महिलाएँ एवं उनके परिवार सीधे तौर पर इस कार्य से जुड़े है। शिल्पी स्व-सहायता की सदस्य निशा बताती है कि हम अपने कार्य को आजीविका मिशन के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली, सूरजकुंड व्यापार मेला हरियाणा और भोपाल हाट मेला में अपने उत्पाद को प्रदर्शित कर चुके है। जनता ने इस उत्पाद की काफी तारीफ की है। देशभर में लगने वाले मेलों में इन उत्पादों की अच्छी खासी मांग रहती है।
स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ बताती है कि हमारे समूह के पास फ्रीडम एम्पोरियम मुंबई, दिल्ली और बैंगलूरू से लगातार मांग आ रही है। स्व-सहायता समूह की महिलाएँ बताती है कि आजीविका मिशन की मदद से हम सभी लखपति क्लब के सदस्य के रूप में अपनी पहचान बना चुके है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू