उमरिया
उमरिया कटनी बिलासपुर रेल खंड के उमरिया जिले में मुदरिया घुनघुटी रेलवे स्टेशन के बीच मोर्चा फाटक के निकट पहाड़ी का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर जाने के कारण डाउन लाइन पर यातायात प्रभावित हो गया है। पिछली रात लगातार हुई बारिश के दौरान यह घटना हुई है। मोर्चा फाटक के निकट जंगल में स्थित पहाड़ी का हिस्सा आधी रात के बाद रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिसके कारण डाउनलाइन का यातायात प्रभावित हुआ।
कई ट्रेनें इस दुर्घटना के कारण रोकी
कटनी से बिलासपुर जाने वाली कई ट्रेनें इस दुर्घटना के कारण रोक दी गई। सुबह रेलवे ट्रैक को साफ करने का काम शुरू कर दिया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया। रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने की सूचना अब ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक ने घुनघुटी और मुदरिया रेलवे स्टेशन को दी थी। इस सूचना की वजह से यातायात को रोक दिया गया जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।
पिछली रात हुई लगातार बारिश के दौरान जिले के नदी नाले उफान पर हैं। लगातार बारिश के दौरान जिले के कई हिस्से में मकान की गिरने की जानकारी भी सामने आई है। उमरिया जिले के करकेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत तीन मकान गिरने की जानकारी सामने आई है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान