इंदौर
बारिश में सड़कों के गड्ढों की वजह से जल जमाव हो जाता है। इस वजह से आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भी कई सड़कों पर ऐसी समस्या के कारण लोगों को परेशानी होती है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इन गड्ढों को भरने के निर्देश दिए हैं।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलाावट ने शुक्रवार को इंदौर में लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री सिलावट ने कहा कि बारिश में विधानसभा क्षेत्र सांवेर में सड़कों पर कई जगह गड्ढे होने के कारण जल-जमाव की स्थिति निर्मित हो रही है।
इस वजह से दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। बैठक में इंदौर संभाग के मुख्य अभियंता सीएस खरत, अधीक्षक यंत्री एमएस रावत, कार्यपालन यंत्री एसएन सोनी, एसडीओ टीके जैन, शिवानी अकोदिया उपस्थित थे। बैठक में मंत्री सिलावट ने स्वीकृत सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान