इंदौर
इंडेक्स मेडिकल कॅालेज एंड रिसर्च सेंटर की सेंट्रल लाइब्रेरी द्वारा साहित्यिक चोरी रोकथाम विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। अंतराष्ट्रीय वक्ता नई दिल्ली की डॅा. प्रिया राय बौद्धिक संपदा अधिकार तथा साहित्यिक चोरी रोकथाम में विशेषज्ञ ने शिक्षकों और छात्रों को संबोधित किया। सेमिनार की शुरुआत में इंडेक्स मेडिकल कॅालेज डीन डॅा.जीएस पटेल बौद्धिक संपदा और अधिकारों और साहित्यिक चोरी के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने मुख्य वक्ता डॅा. प्रिया राय का परिचय दिया। डॅा.राय ने बताया कि साहित्यिक चोरी तब मानी जाती है जब हम किसी के द्वारा लिखे गए साहित्य को बिना उसका सन्दर्भ दिए अपने नाम से प्रकाशित कर लेते हैं। इस प्रकार से लिया गया साहित्य अनैतिक माना जाता है और इसे साहित्यिक चोरी कहा जाता है।साहित्यिक चोरी आमतौर पर कई ऐसे कानून है जिनका उल्लघंन किया जा रहा है। शिक्षक और छात्रों को इनके कानूनी पहलूओं को समझने की जरूरत है। प्रतिभागियों को उन्होंने शैक्षणिक कार्य में साहित्यिक चोरी की पहचान करने और उससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,कुलपति डॅा.संजीव नारंग ने सेम

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान