इंदौर
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पीएम मोदी ने शहर की जनता को कई सौगाते दी। शहर के राजेंद्र नगर स्थित स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में ऑडिटोरियम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया गया। यहां स्वर कोकिला लता मंगेशकर की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लगभग 186 करोड़ रुपये लागत की इंदौर में परिधान उद्योग के लिए प्लग एंड प्ले पार्क का शिलान्यास किया। यह प्लग एंड प्ले पार्क रेडीमेड गारमेंट काम्प्लेक्स परदेशीपुरा में विकसित किया जायेगा।
दरअसल, 'विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश' कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने इंदौर को बड़ी सौगातें दी है। पीएम ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इंदौर में 186 करोड़ रुपये लागत से विकसित होने वाले रेडिमेड क्षेत्र के प्लग एडं प्ले पार्क का शिलान्यास किया। रेडीमेड गारमेंट के लिए प्लग एंड प्ले इकाइयों को समर्पित औद्योगिक पार्क रहेगा। इसमें 212 उत्पादन इकाइयों को स्थान दिया जायेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 31 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वर कोकिला लता मंगेशकर ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी किया गया।
ऑडिटोरियम में लता मंगेशकर के जीवन की उपलब्धियां को लेकर गैलरी भी बनाई गई है। यह गैलरी दो स्थान पर बनाई गई है। ऑडिटोरियम के बाहरी और पिछले हिस्से में बड़े करिडोर में यह गैलरियां बनाई गई हैं। पूरे आडिटोरियम में हाई क्वालिटी की मेट भी लगाई गई है। इन सौगातों को देने के साथ ही पीएम मोदी ने जनता के जमीन संबधित मामलों के निपटारे के लिए साइबर तहसील की सौगात भी जनता को सौंपी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू