इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं। इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा जनवरी माह में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन को दृष्टिगत रखते हुए पार्षदगणों के साथ सिटी बस ऑफिस में बैठक की गई। बैठक में सभापति मुन्नालाल यादव, समस्त महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य उपस्थित रहे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम के संचालन हेतु एमआईसी सदस्य एवं पार्षदों को लेकर बनाई समितियों के संबंध में भी जानकारी दी गई एवं समितियां किस प्रकार का आयोजन करेगी, और उसमें क्या-क्या कार्यक्रम होंगे किन की सहभागिता रहेगी के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे शामिल
बैठक के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, जनवरी माह में इंदौर में दिनांक 8, 9, 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है, 8 जनवरी यूथ पार्लियामेंट्री, 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे एवं 10 जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मेलन का समापन करेंगी। इस प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 80 देशों के तकरीबन 3 से 4 हजार प्रवासी भारतीय सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही महापौर द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तहत शहर में किस प्रकार से प्रवासी भारतीयों के लिए कार्यक्रम का आयोजन करना है के संबंध में सुझाव एवं चर्चा की गई।
पार्षदों ने दिए ये महत्वपूर्ण सुझाव
इस अवसर पर पार्षदगणों द्वारा सुझाव दिया गया कि, इंदौर शहर के प्रमुख चौराहों पर पारंपरिक वेशभूषा में सभी अतिथियों का स्वागत करेंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के नाम से सिटी फॉरेस्ट में पौधारोपण करेंगे, जिसके चित्र संबंधित अतिथियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही शहर की साज-सज्जा शहर के मंदिरों पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाएं एवं अन्य आयोजनों के संबंध में भी पार्षदगणों द्वारा सुझाव दिए गए। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां शहर को सजाने संवारने के साथ ही अलग-अलग तरह के कार्यों को किया जा रहा है। शहर में कई तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं, तो वहीं शहर में अलग-अलग कार्यों को सम्मेलन के हिसाब से किया जा रहा है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू