उज्जैन
सात जुलाई की रात नागौरी कालोनी महिदपुर में रहने वाले मोहम्मद इरफान पिता अब्दुल हनीफ नागौरी ने अपना ट्राला बंटू किराना दुकान के सामने खड़ा किया था। सुबह ट्राले के चार टायर मय डिक्स के गायब मिले थे। 90 हजार कीमत के टायर चोरी होने पर मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।
23 जुलाई को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। इस बीच वारदात करने वालों का सुराग मिल गया और टेंशन चौराहा महिदपुर के रहने वाले मोहम्मद शरीफ पिता हनीफ नागौरी, अब्दुल करीम पिता मोहम्मद आमीन निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, मोहम्मद शाहरुख उर्फ बंबेया पिता शाहिद नागौरी निवासी नागौरी मोहल्ला, मोहम्मद नागौरी निवासी शफी कॉलोनी और सुभान पिता हसन नागौरी निवासी नागौरी मोहल्ला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पांचों बदमाशों ने मय डिक्स के टायर चोरी करना कबूल कर लिया।
जिनकी निशानदेही पर टायर बरामद किये गये हैं। महिदपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र गढ़वाल ने बताया कि गिरफ्त में आये आरोपी ट्रक चलाने और ऑटो गैरेज संचालित करने का काम करते हैं। आरोपियों ने कबूल किया कि रात में वारदात करने के दौरान दो साथी आने-जाने वाले और पुलिस पर नजर रखते थे। तीन साथी वारदात को अंजाम देते थे। थाना प्रभारी के अनुसार तीन आरोपियों के खिलाफ पूर्व में अपराध दर्ज हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू