टीकमगढ़
प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर सुयश उर्फ छोटू चौबे को टीकमगढ़ जिले के जतारा से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबलपुर पुलिस और जतारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बदमश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जतारा के खरगुपुरा तिगैला से घेराबंदी कर पकड़ा गया है।
जबलपुर का रहने वाला बदमाश छोटू चौबे एक कुख्यात अपराधी है और खुद की गैंग भी ऑपरेट करता है। 1 दिसंबर 2023 को उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर जिले के गैंगस्टर अनि राज नायडू उर्फ अन्ना की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन, छोटू चौबे और उसका एक साथी आदिल खान फरार चल थे। जबलपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार रात को जबलपुर और टीकमगढ़ जिले की जतारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते छोटू को खरगुपुरा तिगैला से गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान