October 21, 2026

मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

बदायूं
बिसौली क्षेत्र के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की। रील इंटरनपेट मीडिया पर प्रसारित हुई तो लोगों में आक्रोश पनप गया। मामले की शिकायत बिसौली पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मई निवासी इमरान मलिक नाम के युवक ने अपने मोबाइल पर एक रील बनाई थी। जिसे अपनी इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड कर दिया।

सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द व अभद्र टिप्पणी
उस रील में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अपशब्द और अभद्र टिप्पणी की गई थी। वह खुद ऐसा करता दिख रहा है। रील इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई तो कुछ ही देर में लोगों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गईं। रील को कई अन्य लोगों ने भी शेयर कर दिया। इससे कई लोगों ने भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच की।

वीडियो में रील बना रहे इमरान की पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्धा प्राथमिकी पंजीकृत की और उसे हिरासत में लिया गया। बिसौली इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed