धार
फरियादी राजेश सिन्हा निवासी एकीकृत आदिवासी कॉलोनी कुक्षी परिसर ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि दिनांक 30 अगस्त 2023 के सुबह 11:00 बजे अपने परिवार के साथ इंदौर गया था और जब 1 सितंबर को जब हम घर लौटे तो हमारे घर का ताला टूटा हुआ था घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे हुए एक लाख रुपए नगद सोने की चेन ,सोने की अंगूठी सहित चांदी के आभूषण टाटा स्काई टाटा स्काई कंपनी का सेटअप बॉक्स एवं बीएसएनएल कंपनी का फाइबर नेट मॉडएम नहीं था कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया है जिस पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कुक्षी में चोरी का प्रकरण पंजीबद हुआ था ।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेकर टी आई कुक्षी राजेश यादव को मामले को ट्रेस करने के लिए निर्देश दिए थे जो टी आई कुक्षी राजेश यादव ने एसपी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में अपने टीम के साथ काम करते हुए मूखबीर तंत्र को सक्रिय किया साथ ही टीम ने टेक्निकल एविडेंस भी कलेक्ट किए उस आधार पर पुलिस टीम को सूचना मिली कि टांडा थाना क्षेत्र के गुराडिया गांव के बारम, केविन एवं उदय इस घटना में शामिल हो सकते हैं, जो पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से उनका पुलिस डिमांड लेकर उनसे इनके द्वारा चोरी गया माल एक सोने की चेन ,अंगूठी, ₹100000 नगद एवं चांदी के आभूषण जप्त किए गए हैं प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
आरोपियों के नाम – वाराणसी उर्फ रमेश उम्र 27 वर्ष जाति भी भील निवासी गोराडिया थाना टांडा, केबिन पिता नगर सिया भूरिया 19 वर्ष थाना टांडा, उदय सिंह उर्फ उड़ान पिता मोटे का भील निवासी गोराडिया थाना टांडा जिला धार अपराध प्रेफरेंस नंबर-609/23 धारा 457,380 ipc तहत प्रकरण दर्ज किया
टीम में शामिल सदस्य
टी आई राजेश यादव,si संतोष पाटीदार, विजय वास्कले,asi लोकेश रायपुरिया, निलेश मालवीय, चंचल चौहान asi विमल त्रिपाठी,प्र आर बिसन मुजाल्दा, प्रमोद डागा,चंदर सिंह,,जगन ,आर,अजय,नीरज,भुर सिंह, आर भुवान, प्रदीप, जितेन्द्र एवम नेपाल सिंह चौहान थाना प्रभारी नानपुर, ऐस आई नरसिंह सेंचा नानपुर का सहयोग रहा
एस पी मनोज कुमार सिंह ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू