इंदौर
इंदौर क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात नकली नोट चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों से 90 हजार से अधिक नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी खरगोन-खंडवा से नोटों को खपाने के लिए शहर में पहुंचे थे। जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच ने राजेन्द्र नगर इलाके में दबिश देकर कार्रवाई का है।
इंदौर से ही बुलवाए गए
एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुक्रवार रात इंदौर में नकली नोट आने की जानकारी मिली। जानकारी मिली कि खरगोन में रहने वाला दिलीप इंदौर में कुछ लड़कों के साथ नोट लेकर आया है। वह यहां बड़े स्तर पर नकली नोट की तस्करी करने वाला है। यहां पर कुछ युवकों ने आर्डर देकर नकली नोट बुलवाए थे। पुलिस ने दबिश दी तो दिलीप और उसके साथियों को नकली नोटों के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस अभी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
खरगोन से मिली जानकारी
इससे पहले पुलिस को जानकारी मिली थी कि नकली नोट का मास्टरमाइंड खरगोन में रहता है। जब पुलिस ने वहां पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि यहां से इंदौर के राजेन्द्र नगर में भी नकली नोट भेजे गए हैं। इस पर पुलिस ने इंदौर की क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया। जानकारी मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने बताई गई जगह पर दबिश डालकर आरोपियों को नकली नोटों के साथ पकड़ लिया।
चुनाव के एंगल पर जांच कर रही पुलिस
यह भी बताया जा रहा है कि नकली नोट इंदौर में किसी राजनीतिक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लाए गए थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कई एंगल पर जांच कर रहे हैं। जल्द ही पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू