दुर्ग
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई 3 स्थित खूबचन्द बघेल महाविद्यालय के प्रोफेसर से हुई मारपीट के मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है. भिलाई 3 थाने में बीते एक घण्टे से सीएसपी हरीश पाटिल की मौजूदगी में थाना प्रभारी मनीष ध्रुव पूछताछ कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर चैतन्य बघेल के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ता और महापौर निर्मल कोसरे थाने में मौजूद हैं.
बता दें कि भिलाई-3 स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज में हिन्दी प्रोफेसर विनोद शर्मा के साथ तीन बाइक सवार युवकों ने गाली-गलौच करते हुए रॉड-डंडों से हमला कर दिया. 19 जुलाई को घटित घटना में गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हे एयर एम्बुलेंस के माध्यम दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया. फिलहाल उनका इलाज दिल्ली में चल रहा हैं.
मामले में प्रोफेसर को मारने के लिए सुपारी दिए जाने की बात सामने आई थी. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मध्य प्रदेश के रीवा से तीन आरोपियों को दबोचा था, जिन्होंने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने अपना गुनाह कबूल किया था. वहीं फरार चल रहे प्रवीर शर्मा, धीरज वस्त्रकार और शिवम मिश्रा के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कर 10-10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय