लुधियाना
रात के अंधेरे में राहगीरों और फैक्टरी वर्करों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों ने कुछ ही दिनों में एक दर्जन के करीब वारदातें कर डाली। पकड़े गए आरोपी सोनू और रिशव उर्फ लाडी है, जोकि बस स्टेंड के नजदीक ज्वाहर नगर इलाके के रहने वाले है। आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार और अन्य लूट का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों का रिमांड हासिल कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी देते एडीसीपी प्रभजोत सिंह और एसीपी सुमित सूद ने बताया कि आरोपी लूटपाट करने के आदि हैं, जोकि वारदात की फिराक में घूम रहे थे। इस पर पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया तो आरोपी को चोट भी लग गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कुछ ही दिनों में एक दर्जन के करीब वारदातें की है। चंडीगढ़ रोड़ के अलावा आरोपियों ने माडल टाऊन, बस स्टेंड, कोचर मार्किट, गयासपुरा, ढोलेवाल, और शहर के अलग-अलग इलाको में वारदातें की है। इसके अलावा आरोपियों ने 20 से ज्यादा मोबाइल स्नेच किए है। आरोपियों का रिमांड हासिल कर पुलिस पूछताछ की जा रही है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”