अनुपपुर
फरियादी सतीश सिंह बारगाही उर्फ किला पिता सुरेंद्र सिंह निवासी पुरानी बस्ती कोतमा के द्वारा रिपोर्ट किया कि नीरज गुप्ता के ढाबा कोतमा में रात्रि करीब 10:00 बजे चाय पी रहा था, उसी समय अतुल मिश्रा निवासी बदरा के द्वारा अपनी सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 65-ZA- 6653 से अपने दोस्त पप्पू मिश्रा, गोल्डी मिश्रा एवं शिवम मिश्रा तीनों निवासी पसान थाना भालूमाड़ा के साथ ढाबा में आकर रंगदारी करते हुए पैसे की मांग करने लगे, पैसा देने से मना करने पर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर राड, पत्थर एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 443/24 धारा 296,115 (2), 351(3),119(1),3/5 बीएसएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना आरोपी अतुल मिश्रा पिता विपिन मिश्रा उम्र 31 साल निवासी बदरा के पास से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग कार क्रमांक एमपी 18-ZC-6653 को एवं राड को जप्त किया जाकर आरोपी अतुल मिश्रा पिता विपिन मिश्रा उम्र 31 साल निवासी बदरा थाना भालूमाड़ा एवं पप्पू मिश्रा उर्फ वीरेंद्र मिश्रा पिता पारसनाथ मिश्रा उम्र 28 साल निवासी पसान थाना भालूमाड़ा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह,उप निरीक्षक अकबर खान, प्रधान आरक्षक दिनेश राठौर, रामखेलावन यादव , आरक्षक चक्रधर तिवारी ,दिनेश किराडे एवं महिला आरक्षक पिंकी प्रजापति का विशेष योगदान रहा है

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू