इंदौर
इंदौर में धक्का लगने पर सनसनीखेज घटना हो गयी. नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. वारदात एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित अलका टॉकीज के सामने की है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद बदमाशों का सड़कों पर जुलूस निकाला गया.
एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि घटना रविवार रात की है. नाबालिग अलका टॉकीज के सामने खड़ा था. फरियादी सोहेल अली भी सूरज कश्यप के साथ चाय पीने आया था. चाय पीने के दौरान सूरज कश्यप से धक्का लगने की बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया. नाबालिग ने मौके पर साथियों को बुला लिया. दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर सूरज कश्यप के पेट में चाकू मार दिया.
धक्का लगने पर चाकूबाजी की घटना
चाकू से सूरज कश्यप के पेट में गंभीर चोट आयी है. घायल अवस्था में सोहेल अली के दोस्त को अस्पताल भेजा गया. सोहेल अली ने चाकूबाजी की घटना खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग समेत राजू ठाकुर, रोशन मुनावत, यश, गोयल, विशाल पाल और अतुल मिश्रा पर चाकूबाजी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस
घटना के दूसरे दिन (सोमवार) पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों का जुलूस निकाला. पुलिस पैदल बदमाशों को मौका ए वारदात पर ले गयी. रास्ते में आरोपी जोर- जोर से चिल्लाते दिखे, "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है." पुलिस की सार्वजनिक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है. बदमाशों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई देख लोगों ने राहत की सांस ली है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू