भोपाल
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद नवंबर माह के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मध्य प्रदेश में पहली चुनावी सभा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा तीन नवंबर को मध्य प्रदेश में पहली चुनावी सभा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार नवंबर को रतलाम में पहली चुनावी जनसभा संबोधित करने आ रहे हैं।
पांच साल में पीएम मोदी 37वां आगमन
इसी महीने में मोदी ग्वालियर में सिंधिया स्कूल की वर्षगांठ के समारोह में शामिल होने के लिए भी मध्य प्रदेश आए थे। मोदी पहले बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से चुनावी सभा का शंखनाद करने वाले थे, लेकिन किन्ही कारणों से यह कार्यक्रम टल गया, अब वे रतलाम आ रहे हैं। बता दें कि इस साल प्रधानमंत्री मोदी का मध्य प्रदेश में यह 12वां दौरा कार्यक्रम होगा। वहीं पांच साल ने मोदी का मध्य प्रदेश में यह 37वां आगमन होगा।
रीवा में नड्डा की सभा
नड्डा रीवा में ही करेंगे चुनावी सभाएं, बैठक भोजन और विश्राम भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रीवा जिले में पहली चुनावी रथ सभा करेंगे। वे प्रयागराज एयरपोर्ट से रीवा जिले के त्यौंथर में 11.15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12.15 बजे त्यौंथर में रथ द्वारा चुनावी सभा करेंगे।
वे सिरमोर, गाेंदहा मोड, सेमरिया, बनकुईया, डेकहा तिराहा और रीवा विधानसभा क्षेत्र के एनसीसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन नवंबर को नड्डा दिनभर जनसभाएं करने के बाद रात्रि में भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और भोजन व रात्रि विश्राम भी रीवा में ही करेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू