भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 7 मार्च को चित्रकूट में प्रात: 10 बजे “चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव’’ परियोजना का स्वदेश दर्शन 2.0 योजनांतर्गत शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट के सुरेन्द्र पाल मैदान में होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह 1:30 बजे सिंगरौली में स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद कर ऋण वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंगरौली में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम का विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा सजीव प्रसारण कराया जायेगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान