August 27, 2026

डायरेक्टर अभिषेक चौबे को प्रियंका चोपड़ा ने बेचा मुंबई का घर

मुंबई

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपना नाम बनाया है। 2018 में निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गईं, जहां दोनों अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रहते हैं। हालिया खबरों के मुताबिक, हॉलीवुड में ज्यादा काम करने के दौरान, प्रियंका ने मुंबई के अंधेरी में अपने दो अपार्टमेंट डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेचा है। इसके लिए उन्होंने कुल 6 करोड़ रुपये लिए हैं।

Priyanka Chopra का ये घर लोखंडवाला में करण अपार्टमेंट टावर की 9वीं मंजिल पर स्थित हैं, कुल मिलाकर लगभग 2,300 वर्ग फुट में फैला हुआ है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा की मदद से लेन-देन 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को हुआ, जिसमें कुल स्टांप शुल्क 36 लाख रुपये देकर अभिषेक चौबे ने घर अपने नाम किया। इससे पहले प्रियंका ने लोखंडवाला में एक प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपये में एक डॉक्टर को बेच दिया था, जिन्होंने पहले 2021 में जगह किराए पर ली थी।

प्रियंका-निक की दिवाली पार्टी
एक्ट्रेस को उनके बोल्ड रोल्स और बेहतरीन पर्सनैलिटी के लिए लगातार सराहा जाता है, जिससे लोगों के दिलों में उन्होंने एक खास जगह बनाई है। उन्होंने हाल ही में निक के साथ एक दिवाली पार्टी की मेजबानी की और एक फैन पेज के शेयर किए गए फोटोज में प्रियंका, प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ जैसे मेहमानों के साथ नजर आईं। प्रियंका और निक को जो और बाकी लोगों के साथ टोस्ट करते हुए भी देखा गया।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट पर, प्रियंका चोपड़ा 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। उनकी झोली में 'सिटाडेल 2' भी है। इनके अलावा, उन्हें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी देखा जा सकता है।

You may have missed