छतरपुर
मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने जैन समाज कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की है। इसे लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सीएम की सराहना की है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि जैसे वक्फ बोर्ड हो सकता है उसी तरह भारत में सनातन हिंदू बोर्ड का भी गठन होना चाहिए।
प्रवचन के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि जब वक्फ बोर्ड हो सकता है तो सनातन हिंदू बोर्ड क्यों नहीं हो सकता है। षड्यंत्र रचने वाले, प्रपचन रचने वाली सभी ताकतों पर रोक लगाकर हिंदू बोर्ड बनाने की पूर्ण रूप से मांग की है।
बागेश्वर बाबा ने कहा कि मंदिरो मे हिंदू सेवा करेगा और कार्य भार देखेंगे। पूजा पाठ में उपयोग होने वाली वस्तुओं की नियमित रूप से पवित्रता की जांच कर पाएंगे। धर्म विरोधी नास्तिक देखभाल करेंगे तो वह धर्म भ्रष्ट करते ही रहेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू