आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित
जनसुनवाई में 92 आवेदनों पर हुई सुनवाई
टीकमगढ़
शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में अपर कलेक्टर पीएस चौहान तथा डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर ने संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में 92 आवेदनों पर हुई सुनवाई
जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 92 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू