टीकमगढ़
कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आज नोडल अधिकारियों द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान सभी नोडल अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर स्कूलों में मध्यान भोजन का परीक्षण किया गया। साथ ही नोडल अधिकारियों ने ग्रामों में गौशाला, अमृत सरोवर, आंगनवाड़ी और अन्य स्थानों का निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण, जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान