December 14, 2025

दुर्ग एवं दानापुर के मध्य एक फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा

बिलासपुर
दुर्ग एवं दानापुर के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक पूजा स्पेशल गाड़ी 03201/ 03202 दुर्ग-दानापुर-दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिये चलाई जायेगी । यह गाड़ी दुर्ग से 03201 नंम्बर के साथ 7 नवम्बर, को तथा दानापुर से 03202 नम्बर के साथ 6 नवम्बर, को चलेगी । इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 4 सामान्य, 16 स्लीपर, 2 एसी थ्री, 1 एसी-टू कम एसी झ्र प्रथम श्रेणी सहित कुल 24 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी ।

You may have missed