भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि राज्य के 16 जिलों में आगामी आठ से 16 दिसंबर के बीच पल्सपोलियो अभियान चलाया जा रहा है और प्रदेशवासी अपने बच्चों को पोलियो से बचाव की दृष्टि से इस अभियान में हिस्सा लें।
डॉ यादव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि भारत पिछले एक दशक से पोलियोमुक्त है। भारत को पोलियोमुक्त बनाने में सभी जनप्रतिनिधियों, शासकीय विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिल कर काम किया है। इस अभियान की सफलता के लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि पोलियो बच्चों में आजीवन दिव्यांगता पैदा कर देता है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य में आठ से 16 दिसंबर तक प्रदेश के 16 जिलों भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, विदिशा और भिंड इत्यादि में पल्सपोलियो अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन जिलों के सभी नागरिकों से अपील है कि पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाएं और इस बीमारी को हराएं।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन