चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने हाल ही में इस्तीफा देने वाले 5 मंत्रियों को नोटिस जारी कर सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया है। इनमें सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, अनमोल गगन मान, बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और गुरमीत सिंह मीत हेयर को सरकारी क्वार्टर खाली करने का आदेश दिया गया है।
पंजाब सरकार की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि नियमों के मुताबिक, किसी भी कैबिनेट मंत्री द्वारा पद से हटने के बाद सरकारी रिहायश में अधिक से अधिक 15 दिनों तक रिटेन किया जा सकता है। इसके लिए बतौर कैबिनेट मंत्री अलॉट की गई सरकारी रिहायश को निर्धारित समय के अंदर खाली करते हुए इसका कब्जा लोक निर्माण विभाग पंजाब, चंडीगढ़ को सौंपा जाएं, तांकि जो नए बने कैबिनेट मंत्रियों को सरकारी रिहायश की सुविधा दी जा सके।
बता दें कि इन 5 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद पंजाब कैबिनेट में मोहिंदर भगत, तरूणप्रीत सिंह सोंध, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया और डॉ. रवजोत सिंह को शामिल कर विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”