रूपनगर
पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएएस नगर (रूपनगर) पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए कनाडा स्थित लखबीर लंडा और अमेरिका स्थित गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल के 2 साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजयपाल और शरण उर्फ सन्नी के रूप में हुई है।
इस बारे पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 7 अवैध हथियारों सहित 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सन्नी लंडा गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर था। वह मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई करता था। पंजाब पुलिस की टीमें खरीद और आपूर्ति श्रृंखला की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं ताकि नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन