रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। वह बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं सीएम ने केदारनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों एवं तीर्थ पुरोहितों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत हेतु सहृदय आभार व्यक्त किया।
बता दें कि इस एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हैलीपैड पर भव्य स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा-अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना करेंगे।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन