भोपाल
कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज बदनावर में बड़ी घोषणा करने वाले हैं। देश के बेरोजगारों को वे रोजगार का अधिकार देने का वादा कर सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे बदनावर में एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं। जिस तरह से एनडीए सरकार ने राईट टू एजुकेशन, राईट टू इनफॉरमेशन उसी तरह से कांग्रेस की केंद्र में सरकार आने पर वह राईट टू एम्प्लॉयमेंट लागू करने का वादा करेगी।
राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में भारत जोड़ा न्याय यात्रा का बुधवार को अंतिम दिन हैं। उनकी यात्रा दो मार्च को राजस्थान के रास्ते मध्य प्रदेश में मुरैना जिले से एंटर हुई थी। वहीं बुधवार को धार जिले के बदनावर में सभा होगी, जिसमें राहुल गांधी राईट टू एम्प्लॉयमेंट का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर कई सभाओं में निशानासाधा है। बदनावर की सभा में वे केंद्र सरकार पर फिर से बरस सकते हैं। बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र सरकार को यहां की सभा में घेर सकते हैं। बदनावर के बाद राहुल गांधी रतलाम जिले से प्रवेश करेंगे। यहां से यह यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू