भोपाल
त्योहारों के समय ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को ये खबर निराश कर सकती है। रेल प्रशासन ने भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस(Bhopal-Singrauli Express) समेत कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों की रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। ऐसे में त्योहारों पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हुई कैंसिल….
दरअसल जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर यार्ड रिमॉडलिंग और 4 रेललाइन में सुधार का काम किया जा रहा है। इसके चलते वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे से शुरू होने और गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है। इसके आलावा कई ट्रेनों के रुट डाइवर्ट कर दिए गए है।
ये ट्रेन हुए निरस्त
1 – जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 11651) – 18 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
2 – सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 11652) – 19 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
3 – भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 22165 ) – 19, 22, 23 और 26 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
4 – सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 22166 ) – 22, 24, 25 और 29 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी।
5 – सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 22167) – 20, 23 और 27 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी।
6 – निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 22168) – 21, 24 और 28 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के हुए रुट डाइवर्ट
मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 19608) – 21 और 28 अक्टूबर 2024 को मदार जंक्शन से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी।
कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 19607) – 17 और 24 अक्टूबर को कोलकाता से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी।
संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 18009 ) – 18 और 25 अक्टूबर 2024 को संतरागाछी से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी।
अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 18010 ) – 20 और 27 अक्टूबर 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी।
हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 13025 ) – 21 और 28 अक्टूबर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी।
भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 13026 ) – 23 अक्टूबर 2024 को भोपाल से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू