भोपाल/ झांसी
भोपाल-दिल्ली रेल लाइन पर झांसी के नजदीक एक मालगाड़ी में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने से रेलवे और पुलिस में हड़कंप मच गया. घटना गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब छत्तीसगढ़ से राजस्थान कोयला ले जा रही मालगाड़ी बिजौली स्टेशन पर खड़ी थी.
पुलिस के अनुसार, ट्रेन के गार्ड सीएल मीना ने गार्ड के डिब्बे के पास चमकती रोशनी वाली डिवाइस देखी और तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी. झांसी की एसएसपी सुधा सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी आरपीएफ, जीआरपी और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे.
एसएसपी सिंह ने बताया, आरपीएफ को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्टेशन पर रुकी मालगाड़ी के अंदर एक डिवाइस मिली है.
उन्होंने बताया, जब गहनता से जांच की गई तो एक जीपीएस ट्रैकर डिवाइस मिली. जाहिर है कि जिस कंपनी ने कोयला रैक का परिवहन किया था, उसने खेप में ट्रैकर डिवाइस लगा रखी थी. मामले में कोई अन्य संदिग्ध चीज सामने नहीं आई है.
रेलवे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जीआरपी ने ट्रैकर को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू