कटनी
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चार दिनों से लगातार वर्षा से हुए जलभराव का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा। बुधवार को कटनी-जबलपुर रेलखंड के स्लीमनाबाद और डुंडी स्टेशन के बीच इमलिया रेल फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया।
हादसे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ट्रैकमैनों को तैनात किया। पानी में डूबी रेल पटरी पर वे आगे-आगे चले, तब ट्रेनों को बढ़ाया गया। गेट के पास ही पुलिया है। वर्षा का पानी इसके ऊपर से रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया था।
वर्षा बंद होने के बाद गुरुवार दोपहर तीन बजे के बाद पटरियों से पानी उतरा। इसके बाद ही रेल यातायात सामान्य हो पाया। रेलवे ने इमलिया गेट के पास कर्मचारियों को तैनात कर रखा है, जो ट्रैक पर नजर रखे हुए हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान