भोपाल
मध्यप्रदेश में 25-26 फरवरी को फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से भोपाल, जबलपुर समेत 29 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी और बादल छाएंगे। वहीं, इंदौर-उज्जैन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे पहले, 23-24 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे। जेट स्ट्रीम की वजह से ठंडक रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। वहीं ट्रफ लाइन भी गुजर रही है. इस वजह से बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी आ रही है. इसके चलते हल्की बारिश का दौर जारी है। 24 फरवरी की रात से उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसका असर प्रदेश में 25 फरवरी से दिखाई देगा। सिस्टम का असर 26 फरवरी को ज्यादा होगा।
इन जिलों में असर
25 फरवरी: सिवनी, बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, डिंडोरी और मंडला में आंधी की स्थिति रहेगी।
25 फरवरी: भोपाल, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, विदिशा, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना . शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू