October 25, 2026

साइक्लोथान 50 किलोमीटर में राजेश, सरोधन एवं राहुल क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर

गौरेला पेंड्रा मरवाही
जिला स्थापन दिवस 10 फरवरी के अवसर पर आयोजित हो रहे अरपा महोत्सव के उपलक्ष में आज 20 किलोमीटर और 50 किलोमीटर सायक्लोथान का आयोजन किया गया। पेंड्रा से कबीर चबूतरा तक 50 किलोमीटर सायक्लोथान में राजेश जाधव को प्रथम, सरोधन सिंह को द्वितीय और राहुल अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 50 किलोमीटर सायक्लोथान में 65 प्रतिभगियों ने भाग लिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष पेंड्रा राकेश जालान और जनपद पंचायत अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा ने इको हिल रिसोर्ट कबीर चबूतरा में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को 20 हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता को 10 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त विजेता को 5 हजार रुपए की नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी सी एक्का, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह, सीईओ जनपद पंचायत गौरेला डॉ संजय शर्मा, गणमान्य नागरिक पवन सुल्तानिया, इकबाल सिंह, बाला कश्यप, राकेश चतुवेर्दी सहित अधिकारी, कर्मचारी एवम प्रतिभागी उपस्थित थे।

You may have missed