राजगढ़
राजगढ़ जिले में पुलिस विभाग की साइबर टीम ने लोगों के गुम हुए 111 मोबाइल फोन वापस लौटाए तो फोन मालिकों की खुशी का ठिकाना नही रहा। फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। लौटाए गए मोबाइल फोन की कीमत 21 लाख रूपये बताई गई है, जिसमे अलग अलग कंपनी के मोबाइल शामिल है।
दरअसल, राजगढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में कार्य कर रही साइबर सेल की टीम ने राजगढ़ जिले की सीमा में आमजन के चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डालकर उनकी खोजबीन करने में सफलता हासिल की है। बुधवार को पुलिस अधिक्षक कार्यालय में एसपी ने शहर के थानों में दर्ज कराई गई मोबाइल चोरी और गुम होने की रिपोर्ट के आधार पर फरियादियों को एकत्रित कर मोबाइल वापस किए।
राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि जिले के अलग अलग थानों में शॉपिंग या अन्य कामकाज के दौरान मोबाइल चोरी होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसे लेकर साइबर टीम के प्रभारी प्रदीप गोलियां और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चोरी वा गुम हुए 111 मोबाइलों को बरामद किया। जिनकी अनुमानित कीमत 21 लाख के लगभग है। इन सभी एंड्रॉयड और स्मार्ट फोन को उनके असल मालिकों को वापस कर दिया गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू