भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। आज सुबह 9 बजे राजभवन में रामनिवास रावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठवीं बार विधायक चुने गए हैं। वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।
ग्वालियर-चंबल में पार्टी को मिली मजबूती
रामनिवास रावत के भाजपा में आने से ग्वालियर-चंबल में पार्टी को मजबूती मिली है। यही वजह है कि प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक रामनिवास रावत के नाम पर पहले ही स्वीकृति दे चुका है। राज्यपाल को इसकी सूचना देने के बाद राजभवन में शपथ समारोह की तैयारी की गई है। रामनिवास रावत के अलावा दो और लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर विचार-विमर्श हो रहा है।
अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं
इनमें कांग्रेस से भाजपा में आए और अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक पद छोड़कर उपचुनाव लड़ रहे कमलेश शाह और बीना से विधायक निर्मला सप्रे शामिल हैं। हालांकि, अब तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें, मंत्रिमंडल में चार अन्य मंत्रियों के लिए जगह है। फिलहाल 30 मंत्री हैं और अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन